MNV News

Latest Breaking News

अयोध्या गंज बाजार स्थित धर्मशाला खंडहर में हो गया है तब्दील।

फोटो – जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े धर्मशाला का

कुरसेला/ कटिहार

प्रखंड के अयोध्या गंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के समीप धर्मशाला जीर्ण -शीर्ण अवस्था में है ।विभागीय उदासीनता के कारण इसका निर्माण अधर में लटका हुआ है। वर्ष  2016 के शारदीय नवरात्र के दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन कटिहार  डीएम ललन जी ने बाजार वासियों की मांग पर आश्वस्त किया था कि धर्मशाला निर्माण के लिए सरकारी भूमि बंदोबस्त कर मंदिर को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद तत्कालीन  डीएम के निर्देश पर तत्कालीन अंचलाधिकारी  धीर बालक राय द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए भूमि का चयन कर जांच प्रतिवेदन भी डीएम को समर्पित किया गया था

।इसके बावजूद अब तक धर्मशाला निर्माण की ओर ठोस पहल नहीं होने से बाजार वासियों में निराशा का भाव गहराने लगा है ।उस समय धर्मशाला निर्माण के लिए राजस्व कर्मचारी और अमीन से स्थल एवं भूमि के अभिलेखों की जांच भी करवाई गई थी। जिसके बाद हल्का में उपलब्ध भूमि का विवरण तैयार कर प्रशासन को  सौंपी गई । जलकर और  गैरमजरूआ भूमि बिहार सरकार बताया गया था।

इसी  भूमि  पर चार दसक पूर्व  बेनी प्रसाद अग्रवाल  द्वारा  धर्मशाला का निर्माण करवाया गया था। स्वर्गीय बेनी प्रसाद अग्रवाल ने इसलिए   धर्मशाला का निर्माण करवाया था ताकि आने-जाने वाले यात्री , गंगा स्नान करने के लिए आने-जाने  वाले श्रदधालु,तथा साधु-संतो को कुर्सेला में ठहरने में कोई परेशानी ना हो इसको लेकर इस धर्मशाला का निर्माण करवाया था । इस धर्मशाला में यात्री के साथ -साथ आगंतुक तथा साधु-संत रहते थे ।

अब जीर्ण -शीर्ण  अवस्था में है।  विभागीय  उदासीनता के कारण इसके निर्माण को लेकर संयम बना हुआ है। यही नहीं वर्ष 2017  में प्रदेश के भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल द्वारा अयोध्या गंज बाजार में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बाजार वासियों को आश्वासन दिया था कि जांच कर शीघ्र धर्मशाला निर्माण तथा मंदिर के नाम पर भूमि बंदोबस्ती कराई जाएगी ।लेकिन तत्कालीन  डीएम की घोषणा और पूर्वमंत्री का आश्वासन भी धर्मशाला निर्माण  सार्थक नहीं हो पाया। अब तक ना तो भूमि की बंदोबस्ती हो सकी है और ना ही इसके निर्माण की ओर प्रशासनिक अधिकारी ही रुचि ले रहे हैं। जिसके कारण धर्मशाला का निर्माण अब तक अधर में लटका हुआ है ।बाजार वासियों ने तत्कालीन जिला पदाधिकारी

पूनम कुमारी से  धर्मशाला की भूमि  मंदिर के नाम बंदोबस्त कराने की मांग की थी ।जिससे धर्मशाला पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा सके ।लेकिन

 

विभागीय उदासीनता के कारण इसका निर्माण अधर में लटका हुआ है। कुरसेला के वैश्य एकता सेना के शिष्टमंडल ने अयोध्या गंज बाजार में सार्वजनिक धर्मशाला के निर्माण को लेकर पूर्वउप-मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद से  निर्माण की मांग किया था। लेकिन अभी तक जीर्ण- शीर्ण धर्म शाला अभी तक निर्माण नही कराया गया है। कुरसेला वैश्य एकता सेना ने बिहार सरकार से जीर्ण-शीर्ण धर्मशाला का निर्माण कराने की मांग की है।

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें