MNV News

Latest Breaking News

सामाज का आइना बनकर काम करते थे पत्रकार के डी निराला- सिकन्दर आजाद वक्त

सामाज का आइना बनकर काम करते थे पत्रकार के डी निराला- सिकन्दर आजाद वक्त

मनाई गई पांचवी पुण्यतिथि

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

खगड़िया!मानसी रेलवे मैदान स्थित विनोद भवन में शनिवार को दिवंगत पत्रकार कुमार धनंजय निराला के पांचवे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत पत्रकार निराला के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दिया।

वहीं पत्रकार सतीश कुमार ने पत्रकार के डी निराला को साहसी पत्रकार बताया!सतीश ने कहा की पत्रकार निराला दिन रात हमेशा पत्रकार कार्य में लगे रहते थे! वहीं वरिष्ठ पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता सह बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन खगड़िया के संयुक्त सचिव सिकन्दर आजाद वक्त ने कहा की दिवंगत पत्रकार निराला हरफनमौला किस्म के थे! आजाद ने पत्रकार निराला के साथ बीते दिनों को याद करते हुए कहा की निराला हमेशा शासन- प्रशासन को भी लेखनी से जगाने का काम करते थे, जिसे भुलाया नहीं जा सकता!वक्त ने कहा की दिवंगत पत्रकार निराला सभी लोगों का आइना बना हुआ था!

वहीं पत्रकार रवि कुमार सिंह ने के डी निराला को याद करते पुष्पांजलि अर्पित किया! जबकि सामाजिक कार्यकर्ता इंनजिनियर अभिषेक कुमार सिंह ने भी दिवंगत पत्रकार निराला को श्रद्धा सुमन अर्पित किया! अभिषेक ने कहा स्व. निराला समाज में विभिन्न प्रकार के फैले कुरीतियां को मिटाने और समाज के विकास के लिए पत्रकारिता के माध्यम से आवाज बुलंद करते रहते थे। जबकि जाप के प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार सिहं ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार कुमार धनंजय निराला ने अपने पत्रकारिता क्षेत्र में हमेशा गरीबों-शोषितों को न्याय दिलाने का काम करते रहे हैं।

छात्र राजद नेता अमृत राज ने कहा वे एक सच्चे पत्रकार की भूमिका निभाने से कभी कतराते नहीं थे। वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सह शिक्षक राकेश रौशन ने कहा की दिवंगत पत्रकार निराला पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विकास के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने वाले इंसान के साथ-साथ गरीब-मजदूर को अधिकार दिलाने के लिए तत्पर रहते थे। ज्ञात हो कि 12 नवंबर 2017 को मानसी थाना गेट समक्ष समाचार संकलन के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई थी। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जाप प्रखंड छात्र अध्यक्ष अमन राजपूत, द्रवेश कुमार, , प्रिंस, रौशन, कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें