MNV News

Latest Breaking News

सहरसा:लूट कांड में शामिल चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

सहरसा:लूट कांड में शामिल चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

बिहार के सहरसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।सहरसा पुलिस ने लूट कांड में शामिल चार अपराधी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों के पास से सहरसा पुलिस ने लूट की राशि 10हजार नगद,दो मोबाइल, दो बाइक,1किलो 300 ग्राम चरस बरामद किया है।आज गुरुवार को डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने लूट कांड का उद्भेदन कर प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

जानकारी हो कि बीते बुधवार को देर संध्या सदर थाना क्षेत्र के कहरा ब्लॉक रोड स्थित गोदाम के पास 2 बाइक पर सवार चार अपराधकर्मियों के द्वारा प्रशांत कुमार नामक व्यक्ति से हथियार के बल पर 30000रुपया नगद,एक मोबाइल लूटकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया ।पीड़ित व्यक्ति के द्वारा लूट की घटना को लेकर सदर थाने में आवेदन भी दिया गया था।इसी आवेदन के आलोक में एक टीम गठित की गयी थी।जिसमें पु0आ0नी0 ब्रजेश चौहान,पु0आ0नी0 कुलवंत कुमार,पु0आ00नी अरबिंद कुमार,पु0आ0नी0 मनीष कुमार,पु0आ0नी0 बिक्की रविदास शामिल थे।उक्त गठित टीम के द्वारा तकनीकी सेल और सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के सराही मोहल्ला वार्ड नं 4 स्थित अमन लॉज से बीते देर रात चारों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि बीते बुधवार को संध्या 7 बजे सदर थाना क्षेत्र के कहरा रोड स्थित गोदाम के पास प्रशांत कुमार नामक व्यक्ति से हथियार दिखाकर 30 हजार नगद,एक मोबाइल लूटकर फरार हो गया था।पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था उसी के आलोक में सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार के द्वारा टीम गठित की गई।उसी टीम के द्वारा घटना के दिन ही गुप्त सूचना के आधार पर अमन लॉज में छापामारी किया गया।छापामारी के दौरान चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी हुई राशि 10 हजार नगद,एक मोबाइल बरामद किया गया है।उन्होंने ये भी बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

सहरसा:लूट कांड में शामिल चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। youtube

सहरसा:लूट कांड में शामिल चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। facebook

सहरसा:लूट कांड में शामिल चार अपराधी चढा पुलिस के हत्थे।डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। instagram

 

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें