MNV News

Latest Breaking News

जिले की बेटी नसीमा खातून मानव अधिकार आयोग की ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सलाहकार बनी हैं।

जिले की बेटी नसीमा खातून मानव अधिकार आयोग की ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सलाहकार बनी हैं। कोर ग्रुप के सदस्य‌ के तौर पर नसीमा खातून को भी नॉमिनेट किया गया। उन्हें वंचित जमात से आने वाली ‘परचम’ संगठन की सचिव के रूप में नॉमिनेट किया गया।

इसे लेकर नसीमा खातून ने कहा कि ‌अपने वंचित समाज के हक और अधिकार की लड़ाई अब आगे बढ़ रही है। समाज के सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद और साथियों के प्यार व कामना से बड़ी जवाबदेही राष्ट्रीय स्तर पर मिली है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने देश स्तर पर विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को लेकर एक कमेटी बनाई है। जिसमें मुझे भी स्थान दिया गया है। अब आपकी आवाज देश के सबसे बड़े न्यायिक फोरम पर मजबूती के साथ उठेगी। उसका निदान भी होगा।‌ यह दायित्व सब का है। आप सब के प्रयास से हम सफल होंगे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जिले की बेटी नसीमा खातून मानव अधिकार आयोग की ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सलाहकार बनी हैं।  facebook

जिले की बेटी नसीमा खातून मानव अधिकार आयोग की ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सलाहकार बनी हैं। youtube

जिले की बेटी नसीमा खातून मानव अधिकार आयोग की ओर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में सलाहकार बनी हैं। instagram

 

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें