MNV News

Latest Breaking News

आरपीएफ के एक सिपाही का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो खूब हो रहा वायरल

आरपीएफ के एक सिपाही का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो खूब हो रहा वायरल

एंकर- भागलपुर,आरपीएफ के सिपाही सदानंद सिंह का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कल देर रात आरपीएफ के सिपाही सदानंद सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्टेशन में लड़खड़ाते हुए ड्यूटी कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि आप पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है, उसके बावजूद आप खुद ही जब शराब किए हुए हैं तो शराबियों पर कैसे कार्रवाई करेंगे।

इस पर वह कुछ नहीं बोले और लड़खड़ाते हुए ऑटो पर बैठकर निकलते बने। वही काफी संख्या में लोग नशे में झूमते हुए सिपाही सदानंद सिंह का वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। एक तरफ मुख्यमंत्री शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक लगातार कर रहे हैं, और कई दिशा-निर्देश भी मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए हैं। उसके बावजूद जब पुलिस वाले ही शराब के मस्ती में होंगे तो फिर शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ कितनी कार्रवाई हो पाएगी समझा जा सकता है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

आरपीएफ के एक सिपाही का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो खूब हो रहा वायरल FACEBOOK

आरपीएफ के एक सिपाही का शराब पीकर ड्यूटी करने का वीडियो खूब हो रहा वायरल YOUTUBE

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें