MNV News

Latest Breaking News

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, दादा और पोता मारी गोली खगड़िया: खेत बुआई और जुताई की समय फरकिया क्षेत्र में बन्दूक गूंजने लगती है

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, दादा और पोता मारी गोली


खगड़िया: खेत बुआई और जुताई की समय फरकिया क्षेत्र में बन्दूक गूंजने लगती है। अपराधी जमीन पर कब्जा और वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देता है। हालांकि पुलिस भी खेत जुताई और बुआई के समय चौकस रहती है। उसके वाबजूद अपराधी द्वारा घटना का अंजाम दिया जाता है।

ऐसा ही मामला जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गॉव में खेत जुताई को लेकर गोली चली। जिसमें रोहियार पंचायत के वार्ड 10 निवासी स्व धनाय वर्मा का 65 वर्षीय पुत्र मदन वर्मा व उसका पोता उमेश वर्मा का 16 वर्षीय पुत्र पिन्टू कुमार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मानसी थानाध्यक्ष जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों के बीच 6 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है जख्मी मदन वर्मा और आरोपी नारायण वर्मा दोनों भाई है। दोनों के बीच वर्षों से आवास और खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

बुधवार को नारायण वर्मा द्वारा बहियार में खेत जुताई करने गया था। जिसका विरोध मदन वर्मा व परिजन द्वारा किया गया। जहां दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं नारायण वर्मा का बेटा गोपी वर्मा द्वारा गोली चला दी। जिसमें मदन वर्मा और पिन्टू वर्मा जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी घर से फरार है।

थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि गोली चली है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, दादा और पोता मारी गोली खगड़िया: खेत बुआई और जुताई की समय फरकिया क्षेत्र में बन्दूक गूंजने लगती है facebook

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, दादा और पोता मारी गोली खगड़िया: खेत बुआई और जुताई की समय फरकिया क्षेत्र में बन्दूक गूंजने लगती है। facebook

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, दादा और पोता मारी गोली खगड़िया: खेत बुआई और जुताई की समय फरकिया क्षेत्र में बन्दूक गूंजने लगती है instagram

 

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें