MNV News

Latest Breaking News

कई देशों में देखा जाने लगा चंद्र ग्रहण, जाने- दिल्ली समेत देश के शहरों में कब दिखाई देगा

देश में चंद्र ग्रहण की शुरुआत का मंगलवार शाम 5 बजकर 28 मिनट से होगी और 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों की सफाई की जाएगी।

देश-दुनिया में साल 2022 के अंतिम और दूसरे चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय समय के अनुसार, वर्ष 2022 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण मंगलवार को करीब दोपहर 2 बजकर 39 से शुरू हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण शाम को 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा। बता दें कि वर्ष में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई, 2022 को लगा था।

दिल्ली समेत देश के अन्य शहरों में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?

दुनिया के कई देशों में चंद्र ग्रहण 2022 देखा जाने लगा है। कई एशियाई द्वीपों के अलावा दक्षिण और पूर्वी यूरोप के साथ आस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देने लगा है। वहीं, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में मंगलवार शाम 5 बजकर 28 मिनट से चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा।

जानें क्या है चंद्र ग्रहण

वैज्ञानिकों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण या फिर सूर्य ग्रहण, ये पूरी तरह से खगोलीय घटना है। जहां तक चंद्र ग्रहण की बात है तो जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं तो यह चंद्र ग्रहण की स्थिति होती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

ज्योतिषियों/पुजारियों ने बताया क्या करें चंद्र ग्रहण के दौरान

नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी सीतेश झा ने बताया कि ग्रहण के बाद अन्न दान करने के साथ भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। वहीं, नोएडा के पंडित प्रकाश जोशी का कहना है कि सुबह से ही सूतक शुरू हो गया है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

  • मंदिरों में चंद्र ग्रहण के बाद शुद्धिकरण कर पूजा अर्चना की जाएगी।
  • चंद्र ग्रहण के समय में भगवान की मूर्ति स्पर्श न करने, नंगी आंख से ग्रहण न देखने, भोजन ग्रहण न करने, शुभ कार्य न करने व गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण काल में भगवान का मनन करें। खाने में तुलसी के पत्ते या कुश डाल देना चाहिए। साथ ही सोने से बचना चाहिए।

दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सूर्य ग्रहण देखने का समय

दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें