MNV News

Latest Breaking News

घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत सहजनाथपुर वार्ड नंबर 6 शहीद भगत सिंह संस्था के

श्रीनगर पंचायत सहजनाथपुर वार्ड नंबर 6 शहीद भगत सिंह संस्था के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का किया गया आयोजन।

 

घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत सहजनाथपुर वार्ड नंबर 6 शहीद भगत सिंह संस्था के प्रांगण में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

मौके पर नवजीवन आरोग्य केंद्र के संस्थापक डॉ सविता नंदन कुमार ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के लिए काफी फायदेमंद होगा इस शिविर से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े,

दबे कुचले लोगों जो पैसे की आभाव में सही इलाज नहीं करवा पाते हैं उनके लिए यह कैंप वरदान साबित होगा। इस प्रकार की कैंप से समाज जल्दी स्वस्थ होगा और लोगों को इलाज के लिए कहीं दूर दूर नहीं भटकना होगा।

श्रीनगर पंचायत के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिविर में निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करवाए गए थे। शिविर का एकमात्र उद्देश है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब एवं लाचार मरीजों का निशुल्क चिकित्सा के साथ-साथ दवाइयां एवं जांच, निशुल्क उपलब्ध करवाना है। इस शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह संस्था एवं नवजीवन आरोग्य केंद्र भेलवा के संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया था।

शिविर में पेट रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, दांत रोग, हड्डी एवं नस रोग सहित सभी प्रकार के बीमारियों का परामर्श दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को 2 घंटे 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक बिल्कुल फ्री में रोगी को परामर्श दिया जाएगा इस मौके पर कंपाउंडर ज्योतिष कुमार, नर्स कल्पना गुप्ता, अंकुश कुमार, संस्था के संस्थापक हरिराम मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव मणिकांत प्रजापति, रोशन, अभिषेक, दिलखुश, कार्तिक, संजय, मनी, चेतन, मुकेश, प्रवेश, शंकर, आलोक, लालटू, सहित अन्य युवा मौजुद रहे

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत सहजनाथपुर वार्ड नंबर 6 शहीद भगत सिंह संस्था के youtube

घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत सहजनाथपुर वार्ड नंबर 6 शहीद भगत सिंह संस्था के facebook

 

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें