MNV News

Latest Breaking News

जिले में गैंगरेप की एक पीड़िता ने मां बन गई। 3 साल पहले उसके साथ जब ये घटना घटी तब

जिले में गैंगरेप की एक पीड़िता ने मां बन गई।

3 साल पहले उसके साथ जब ये घटना घटी तब वह नाबालिग थी। ऐसे में मां बनने के दो साल बाद मां ने बच्चे के असली पिता को जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए टेस्ट के बाद पता चलेगा कि बच्चे का पिता कौन है।

बता दें कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले दोनों आरोपी में से एक जेल में है और दूसरा जमानत पर बाहर आया हुआ है।मामला जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां तीन साल पहले एक नाबालिग के साथ मोहम्मद सोहेब और मकबूल ने गैंगरेप किया था। गैंगरेप पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया।

बच्चा दो साल का हो गया है। इस केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।केस कोर्ट में चल रहा है। अब कोर्ट के आदेश पर बच्चे के पिता की खोजबीन शुरू कर दी गई।

इसके लिए शुक्रवार को महिला थाने की दरोगा और केस की आईओ मालती कुमारी पीड़िता, उसके बच्चे और दो आरोपियों को लेकर एसकेएमसीएच पहुंची।

यहां बच्चे और दोनों आरोपियों का डीएनए जांच की गई। इसी के रिपोर्ट से पता लगेगा कि बच्चे का असली बाप कौन है।पुलिस का कहना है कि एक आरोपी सोहेब जेल में बंद है। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच SKMCH लाया गया था। जबकि दूसरा आरोपी जमानत पर बाहर है। उसे बुलवाया गया तो वह हॉस्पिटल पहुंचा था। इसके बाद तीनों के DNA की प्रक्रिया पूरी की गई। रिपोर्ट आने के बाद इसे पुलिस कोर्ट में सबमिट करेगी। कोर्ट इसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

जिले में गैंगरेप की एक पीड़िता ने मां बन गई। 3 साल पहले उसके साथ जब ये घटना घटी तब facebook

जिले में गैंगरेप की एक पीड़िता ने मां बन गई। 3 साल पहले उसके साथ जब ये घटना घटी तब  youtube

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें