MNV News

Latest Breaking News

गोपाष्टमी मेला के चौथे दिन बाहर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रास लीला की प्रस्तुति से दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया

कार्यक्रम में चौथे दिन का उद्घाटन भागलपुर विधायक अजीत शर्मा और संत आगमानंद महाराज ने संयुक्त रूप से की

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

एंकर-श्री श्री गौशाला में गोपाष्टमी मेला के चौथे दिन का उद्घाटन भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा और संत आगमानंद महाराज ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत श्री श्री गौशाला के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

चौथे दिन के कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान का रूप बनाकर नृत्य पेश किया। वही बाहर से आए कलाकारों के द्वारा राधा कृष्ण की रासलीला का आयोजन भी किया गया। जिसको काफी संख्या में आए दर्शकों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

वही इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पहले से गौशाला देखने में अब अच्छा लग रहा है।

 

इसे और खूबसूरत बनाने के लिए दिन रात काम करने की जरूरत है। वही उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने से लोगों को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी लोगों को गौ की सेवा करनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि गोवध पर भी रोक लगाए जाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि गौशाला प्रबंधन अच्छा काम कर रहा है।

बाइट -अजीत शर्मा, कांग्रेस विधायक भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

 

गोपाष्टमी मेला के चौथे दिन बाहर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रास लीला की प्रस्तुति से दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया youtube

गोपाष्टमी मेला के चौथे दिन बाहर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण के रास लीला की प्रस्तुति से दर्शकों का मंत्रमुग्ध किया facebook

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें