MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर को वंदे भारत और राजधानी ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात

एंकर- जीएम अरुण अरोड़ा का मालदा से शुरू हुआ निरीक्षण कई स्टेशनों से होते हुए भागलपुर पहुंचा। यहां पर निरीक्षण के दौरान मालदा डिवीजन के डीआरएम सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान जीएम अपने सलून से उतरे और थोड़ी दूर घूमकर फिर वापस अपने सलून में चले गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रेलवे ने पिछले साल लोडिंग सहित रेवेन्यू के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है।

वहीं इस साल भी बेहतर करने की उम्मीद है। वहीं भागलपुर से राजधानी ट्रेन और वंदे भारत को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों ट्रेनों के लिए रिकमेंड कर दिया है।

अगले साल से दोनों ट्रेनें यहां से चलेगी। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर जीएम को मेमोरेंडम भी सौंपा।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

भागलपुर को वंदे भारत और राजधानी ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात facebook

भागलपुर को वंदे भारत और राजधानी ट्रेन की जल्द मिलेगी सौगात youtube

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें