MNV News

Latest Breaking News

बिहार कटिहार। नाव के सहारे लोगों की जिंदगी_______कटिहार।कटिहार। एंकर।

बिहार कटिहार। नाव के सहारे लोगों की जिंदगी_______कटिहार।कटिहार। एंकर।एक ओर जहां सरकार विकास के लाख दावे कर रही है तो वहीं दूसरी ओर यहां के ग्रामीणों को न तो पक्की सड़क मोयस्सर हो रही है न ही तो पुल पुलिया,जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के कटिहार जिले की जो कदवा प्रखंड स्थित रय्यियां पुर महानंदा नदी का है,

यहां के ग्रामीणों को आजादी के 75साल बीत जाने के बाद भी नाव के सहारे ही आवागमन करना पड़ता है,कई सरकारें आई और चली गई, कई विधायक और सांसद चुनाव के समय इस नदी पर पुल पुलिया निर्माण करने के परलोभन दे कर वोट तो ले लिया मगर समय के साथ साथ कई साल तो बीत गए मगर यहां के ग्रामीणों की किसी नेताओं ने हालात नहीं बदली,

ऐसे में इन इलाके से रोजाना हजारों लोग नाव के सहारे ही आवागमन करने पर मजबूर हैं,ऐसे में नाव चालक ओवर लोड कर बाइक सवार को महानंदा नदी पार करवाते नजर आ रहे हैं, और सब से बड़ी बात तो यह है कि एक व्यक्ति से आने में बीस रुपया जाने में बीस रुपया लिया जाता है,ऐसे में इन इलाके के हजारों लोग अपने जान को दांव पर लगा कर नाव के सहारे ही आवागमन करने पर मजबूर है,

वहीं इस कटिहार जिले की अगर बात करें तो कई बार इस तरह से अवैध नाव चालक द्वारा नाव दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से कई लोगों की मौत हो चुकी है,ऐसे में जिला प्रशासन और सरकार बेखबर हो कर महज मृतक के परिजनों को सांत्वना देते नजर आते हैं,

वहीं इस महानंदा नदी में कई कई सालों से लगातार अवैध रूप से नाव परिचालन का कार्य किस रसूखदार के इशारे पर चला कर राहगीरों से रुपया की वसूली कि जा रही है।
कटिहार से गणेश झा

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

बिहार कटिहार। नाव के सहारे लोगों की जिंदगी_______कटिहार।कटिहार। एंकर youtube

बिहार कटिहार। नाव के सहारे लोगों की जिंदगी_______कटिहार।कटिहार। एंकर facebook

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें