MNV News

Latest Breaking News

निवर्तमान मुख्य प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के घर से सटे घर में गोलियों सहित रायफल और लाखों की हुई बड़ी चोरी

एंकर- भागलपुर,नवगछिया थाना क्षेत्र के बाजार स्थित रुंगटा सत्संग भवन रोड़ स्थित नवगछिया नगर के प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी सह मारवाड़ी विवाह भवन के अध्यक्ष पवन कुमार चिरानिया के घर के आलमीरा में रखी गोलियों सहित थ्री फिफ्टीन की एक रायफल और दूसरे कमरे की आलमीरा में रखे लाखों रुपये चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस घटना के पीड़ित पवन कुमार चिरानिया ने बताया कि वे परिवार के सदस्यों सहित बच्चे को सिलीगुड़ी स्थित स्कूल में छोड़ने 2 नवंबर की सुबह 8 बजे निकले थे।

वहां से 3 नवंबर की रात करीब 11 बजे वापस जब घर लौटे तो दोनों कमरे का दरवाजा क्षतिग्रस्त पाया। साथ ही आलमीरा का सामान भी तितर बितर फैला देखा। वहीं आलमीरा में रखी गोलियां और रायफल तथा लाखों रुपये गायब थे।

जबकि उसी आलमीरा में एक डब्बे में रखे सोने के जेवरात सही सलामत मिले। बताते चलें कि घटना स्थल नवगछिया नगर पंचायत के निवर्तमान मुख्य प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के घर से सटा होने के कारण डब्लू यादव सहित लोगों द्वारा इतनी बड़ी घटना होने पर चिंता और आश्चर्य भी व्यक्त किया जा रहा है

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

निवर्तमान मुख्य प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के घर से सटे घर में गोलियों सहित रायफल और लाखों की हुई बड़ी चोरी facebook

निवर्तमान मुख्य प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव के घर से सटे घर में गोलियों सहित रायफल और लाखों की हुई बड़ी चोरी youtube

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें