MNV News

Latest Breaking News

सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को उद्योग विभाग के द्वारा मुजफ्फरपुर ज़िले के सभी बैंकों के द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में

सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को उद्योग विभाग के द्वारा मुजफ्फरपुर ज़िले के सभी बैंकों के द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रणव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. जिलाधिकारी एवं सभी बैंकों के द्वारा 136.70 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बीच ऋण बांटी गई.इसमें पीएमईजीपी योजना के तहत 2.36 करोड़ रुपए, मुद्रा योजना के तहत 189 बैंक खातों में 5.31 करोड़ रुपये, समग्र गव्य विकास योजना के तहत 12 लाख रुपये, कृषि क्षेत्र के तहत 413 बैंक खातों में 6.80 करोड़ रुपए, पीएम स्वनिधि योजना के तहत 111 बैंक खातों में 33 लाख रुपये, जीविका संगठन में कुल 753 खातों में 13.60 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए. इस प्रकार 3,282 बैंक खातों में कुल 10,059 ऋणियों को 136.70 करोड़ रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया

.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में सभी बैंक जिला को समृद्ध बनाने एवं विकास की नई उंचाई पर पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं. बैंक जरूरतमंद व्यक्तियों को रोजगार सृजन, उत्पादन इकाई, कुटीर उद्योग के संस्थापन आदि में सहयोग करें एवं उन्हें ऋण मुहैया कराएं. बैंकर्स, चैंबर आफ कॉमर्स, उद्योग,

ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदीयां तथा छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों की पहचान करें तथा जोड़े. उनके माध्यम से लोगों को स्वरोजगार मिलेगा तो समृद्धि आएगी .वहीं, उधोग विभाग के निरदेशक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने सभी विभागों और बैंकर्स से अनुरोध किया कि जिले के विकास में अधिक से अधिक योगदान दें. इसके साथ ही उनहोने डीएम, डीडीसी सहित सभी अतिथि, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों से मेगा क्रेडिट कैंप में आने के लिए मोमेंटो और अंग वस्त्र दे कर धन्यवाद ज्ञापित किया.

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को उद्योग विभाग के द्वारा मुजफ्फरपुर ज़िले के सभी बैंकों के द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में facebook

सिकंदरपुर स्थित डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को उद्योग विभाग के द्वारा मुजफ्फरपुर ज़िले के सभी बैंकों के द्वारा मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम मे youtube

 

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें