MNV News

Latest Breaking News

अबकारी विभाग के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा राइफल के कुंदे से प्रहार युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

एंकर- भागलपुर,मुंगेर जिला के खड़कपुर के बड़गामा हरपुर गांव के रहने वाले घायल कुंदन कुमार यादव की मौत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक के पिता का कहना है कि मृतक छठ पर्व को लेकर अपने ननिहाल से वापस लौट रहा था और मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे।

खड़गपुर के पास आबकारी विभाग के द्वारा शराब को लेकर जांच की जा रही थी। इसी क्रम में मोटरसाइकिल थोड़ा आगे बढ़ गया जिस पर पुलिस वाले ने कुंदन के सर पर राइफल के कुंदे से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया और उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

वही परिजनों का आरोप है कि यहां पर पुलिस के द्वारा केस नहीं लिया गया और केस को लेकर जब परिवार वालों की ओर से दबाव बनाया गया तब पुलिस वालों ने परिवार वालों की पिटाई कर दी। वही अब मृतक के पिता पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

अबकारी विभाग के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा राइफल के कुंदे से प्रहार युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा YOUTUBE.

 

अबकारी विभाग के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा राइफल के कुंदे से प्रहार युवक की हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा FACEBOOK.

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें