MNV News

Latest Breaking News

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान मां की देव सूर्य मंदिर में मौत, बेटी की हालत गंभीर

मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। देव में कहीं भी भगदड़ की कोई सूचना नहीं है।

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान मां की देव सूर्य मंदिर में मौत, बेटी की हालत गंभीर

बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को देव सूर्य मंदिर में छठ पूजा करने आई एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने की वजह से दोनों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिससे मां की मौत हो गयी और बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतका की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया इंग्लिशपुर की रहने वाली मीरा देवी के रूप में हुई। वहीं, उसकी बेटी का नाम खुशी कुमारी है। मृतका के परिजन सोनू कुमार ने बताया कि देव में घाट पर अर्घ्य देने के बाद मां-बेटी मंदिर में दर्शन करने गए। तभी लौटते समय दोनों बिछड़ गए। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई।

तभी सूचना मिली कि दोनों की तबियत खराब है, इलाज के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है। सोनू ने बताया कि जब लोग अर्घ्य देने गए थे तो वो अपनी गाड़ी के पास ही खड़ा था। बहुत देर तक जब नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मौत कैसे हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। देव में कहीं भी भगदड़ की कोई सूचना नहीं है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें