MNV News

Latest Breaking News

जयराम ठाकुर ने चुराह में विजय संकल्‍प अभियान में भरी हुंकार, फ‍िर सरकार बनाने का दावा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने विजय संकल्‍प अभियान के तहत सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की। जयराम ठाकुर ने चंबा जिला के चुराह में एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरी। यहां मोदी के मन की बात कार्यक्रम काे भी सुना।

चंबा, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजय संकल्‍प अभियान के तहत चुराह में रैली को संबोधित क‍िया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम काे भी सुना। चुराह में रैली को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा फ‍िर से सरकार बनाएगी। भाजपा हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने पर काम कर रही है। हर हाल में मिशन रिपीट होगा।

चंबा से अधिकारिक चुनाव प्रचार की शुरुआत

जयराम ठाकुर ने कहा एक बार फिर चंबा में आपके दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आधिकारिक चुनाव प्रचार की शुरुवात चंबा से की है। चंबा आकर मुझे खुशी है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया।

चंबा दूर पर पीएम मोदी के करीब

चंबा हर जगह से दूर है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के करीब है। मोदी चंबा आये ये हमारा सौभाग्य है। देश के लोगों को क्या पता था कि चंबा कहां है। उन्हें क्या पता था कि मिंजर मेला क्या है। मगर हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में जिक्र किया।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें