MNV News

Latest Breaking News

विजय संकल्‍प अभियान के तहत आज 68 हलकों में BJP की रैलियां, माेदी के मन की बात सुनेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आज जनसभाएं होंगी। संबित पात्रा तेजस्वी सूर्या जयराम ठाकुर शांता कुमार किशन कपूर सहित अन्य नेता आज कांगड़ा में प्रचार में जुटेंगे।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh BJP Vijay Sankalp Abhiyan Rallies, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आज जनसभाएं होंगी। संबित पात्रा, तेजस्वी सूर्या, जयराम ठाकुर, शांता कुमार किशन कपूर सहित अन्य नेता आज कांगड़ा में प्रचार में जुटेंगे। भाजपा की विजय संकल्प अभियान के तहत आज जनसभाएं होंगी, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को मुख्य वक्ता बनाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री की मन की बात भी नेता व कार्यकर्ता सुनेंगे और प्रचार में जुटेंग

विजय संकल्प अभियान के तहत होंगी जनसभाएं

विजय संकल्प अभियान के तहत आज भाजपा नेता जिला कांगड़ा में विभिन्न जनसभाएं करेंगे। जिसमें केंद्रीय व प्रदेश के नेता जनता को संबोधित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे। जसंवा परागपुर व देहरा विधान सभा क्षेत्र में भी विजय संकल्प अभियान के तहत जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संजय टंडन मुख्य तौर पर उपस्थित रहेंगे। आज कांगड़ा व शाहपुर में संबित पात्रा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बैजनाथ में सांसद किशन कपूर तथा व पालमपुर के सुलह में तेजस्वी सूर्या। सुलह में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांगड़ा के इंदौरा, फतेहपुर व जवाली में सरदार संदीप सिंह, ज्वालामुखी में रमेश धवाला, विस क्षेत्र नगरोटा व जयसिंहपुर में पवन काजल, जिला चंबा के चुराह व चंबा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डलहौजी में देवेंद्र सिंह राणा जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

पहली बार प्रदेशभर में बड़े स्‍तर पर रैलियां

प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है कि भाजपा द्वारा एक दिन में बड़े स्तर पर रैलियों का आयोजन होगा। भाजपा मिशन रिपीट की और बढ़ चुकी है तथा प्रदेश की जनता ने फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस बार प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि रिवाज बदलेंगे व भाजपा को लाएंगे।

 

मन की बात : कौन कहां करेगा जनसभा

कांगड़ा/चंबा जिला

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंबा जिले के चुराह व कांगड़ा के नूरपुर, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कांगड़ा जिला के पालमपुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा कांगड़ा व शाहपुर, हरियाणा में खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सरदार संदीप सिंह इंदौरा, फतेहपुर, जवाली, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सुलह, सांसद किशन कपूर बैजनाथ, भाजपा के सहप्रभारी संजय टंडन जसवां परागपुर, देहरा, विधायक रमेश धवाला ज्वालामुखी और विधायक पवन काजल, नगरोटा व जयसिंहपुर, भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा डलहौजी और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन भरमौर में जनसभा करेंगे।

मंडी/कुल्लू/लाहुल स्पीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लाहुल स्पीति जिला के केलंग और कुल्लू जिला के मनाली व अखाड़ा बाजार कुल्लू, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मंडी जिला के सुंदरनगर, बल्ह व नाचन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सराज व बंजार, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर आनी व करसोग, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी भोरंज, सरकाघाट व धर्मपुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप जोगेंद्रनगर, मंडी व द्रंग में जनसभा करेंगे।

शिमला/सोलन/सिरमौर/किन्नौर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिमला जिला के चौपाल, सिरमौर के पच्छाद व पांवटा साहिब और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोलन जिला के बद्दी व परवाणू और सिरमौर जिला के नाहन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम रामपुर व किन्नौर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शिलाई व श्री रेणुकाजी, सोलन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वांती श्रीनिवासन शिमला ग्रामीण व शहरी, उत्तराखंड के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत रोहडू, जुब्बल कोटखाई, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद अर्की और हिमाचल के पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ठियोग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

हमीरपुर/बिलासपुर/ऊना

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना हमीरपुर, बड़सर व कुटलैहड़, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर श्री नयनादेवी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद बिलासपुर, राज्यसभा सदस्य डा. सिकंदर कुमार झंडूता व घुमारवीं, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू हरोली व ऊना सदर और हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर गगरेट व चिंतपूर्णी में जनसभा कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें