MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर में नशे का सौदागर 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चढ़ गया पुलिस के हत्थे, तस्कर ने की ये गलती और हो गई गिरफ्तारी

भागलपुर में इशाकचक थाना क्षेत्र के नीलकंठ नगर कॉलोनी के समीप तकरीबन 24 ग्राम ब्राउन शुगर और 18,000 रुपए नगद राशि के साथ एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया है|

वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के गुलनी कुशाहा निवासी विधानचंद्र सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह के रूप में हुई है|

बताया जा रहा है कि ईशाकचक थाना में तैनात एसआई पूजा शर्मा क्षेत्र में गस्ती पर निकली हुई थी| इसी दरमियान तस्कर राहुल नीलकंठ नगर कॉलोनी के समीप किसी को ब्राउन शुगर देने के लिए आया हुआ था|

वहीं पुलिस को देखते ही वह मौके से भागने लगा लेकिन एसआई पूजा शर्मा ने खदेड़कर तस्कर राहुल को दबोच लिया| जब मौके पर मौजूद सिपाही सिपाही सूर्यदेव पासवान और राजाराम कुमार ने गिरफ्तार तस्कर की तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम ब्राउन शुगर और 18 हजार रूपए नगद राशि के अलावा एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन बरामद हुआ है|

गिरफ्तार तस्कर राहुल बोला वह इस धंधे में नया है, महज एक से डेढ़ महीने में 8 – 10 लाख का ब्राउन शुगर सप्लाई किया

पुलिस गिरफ्त में आए ब्राउन शुगर तस्कर राहुल ने इस बारे में बताया कि वह इस धंधे में बिल्कुल नया है| उसने बताया कि उसके साथ ब्राउन शुगर के कारोबार में करीब तीन अन्य लोग भी शामिल है|

सभी का अपना – अपना काम था बांका के ही एक तस्कर बंगाल से ब्राउन शुगर लाता था और भागलपुर में दो अन्य लड़कों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाना उसकी जिम्मेदारी थी| वहीं तस्कर राहुल से ब्राउन शुगर लेकर दोनों तस्कर भागलपुर के अन्य थाना क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था|

video देखने के लिए निचे के link पर क्लिक करें –

भागलपुर में नशे का सौदागर 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चढ़ गया पुलिस के हत्थे, तस्कर ने की ये गलती और हो गई गिरफ्तारी youtube

भागलपुर में नशे का सौदागर 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चढ़ गया पुलिस के हत्थे, तस्कर ने की ये गलती और हो गई गिरफ्तारी facebock

 

तस्कर राहुल की मानें तो बांका जिले के रहने वाले एक तस्कर को उसने ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने के एवज में पिछले एक से डेढ़ महीने के अंदर 8-10 लाख रुपए उसके बैंक खातों में भेज चुका है|

हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ईशाकचक थाना की पुलिस भी इस संबंध में कुछ बताने से परहेज़ कर रही है| वहीं नवभारत टाइम्स के संवाददाता के समक्ष गिरफ्तार तस्कर ने कई खुलासे किए हैं|

यही नहीं उसने बंगाल से लेकर बिहार के कई जिलों में तस्करी में शामिल धंधेबाजों का भी खुलासा किया है|

सिटी एएसपी शुभम आर्य बोले बैकवर्ड – फॉरवर्ड लिंक की हो रही है जांच, जल्द करेंगे खुलासा

ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार में शामिल अन्य तस्करों की जानकारी जुटाने में ईशाकचक थाना की पुलिस जुट गई है| पुलिस गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार सिंह से भी सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है|

सिटी एएसपी शुभम आर्य ने कहा की किसी भी सूरत में जिले में ब्राउन शुगर के इस काले कारोबार को पनपने नहीं देंगे| उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ की जाएगी| बैकवर्ड – फॉरवर्ड लिंक की जांच करने के बाद जल्द ही वह ब्राउन शुगर के इस गंदे धंधे का खुलासा करेंगे|

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें