MNV News

Latest Breaking News

पूर्व मुखिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, पांच पुलिस कर्मी घायल, रेफ़र, जानिए वजह

अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के कजूर गांव में शुक्रवार को अल सुबह चंदौती और अतरी थाना के पुलिस की मदद से पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी करने के लिए उनके घर पर गई थी। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई।

संवाद सूत्र, अतरी: गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा  प्रखंड के कजूर गांव में शुक्रवार को अल सुबह चंदौती और अतरी थाना के पुलिस की मदद से पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी करने के लिए उनके घर पर गई थी। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। झड़प के दौरान पुलिस से ग्रामीणों ने हथियार भी छीन लिया था।

इसके बाद नीमचक बथानी डीएसपी विनय कुमार शर्मा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कजूर गांव पहुंचे। हथियार बरामद कर पुनः वापस लौट गए। इस दौरान कजूर गांव से एक युवक को भी गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। आरोपित की पत्नी सह पूर्व मुखिया लता देवी ने बताया मेरे घर के पास झगड़ा नहीं हुआ है। एससी एसटी एक्ट के आरोपित मुकेश सिंह की पत्नी सह उतरी कजुर पंचायत की मुखिया लता देवी ने बताया कि लगभग तीन बजे पुलिस मेरे घर पर आई थी।

दरवाजा खोलने के लिए बोला लेकिन दरवाजा का चाभी मेरे भाई लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था। चाभी मंगाने के बाद दरवाजा  खोला गया पुलिस घर में प्रवेश कर पूरे घर में खोजबीन किए उसके बाद वापस लौट गई। पुलिस से झगड़ा मेरे घर के पास नहीं हुआ है गांव में हुई है। इसका मालूम मुझे नहीं है।

बिना महिला पुलिस के गई थी

कजुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को अल सुबह लगभग तीन बजे पुलिस गांव में गांव में उतरी कजुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुकेश सिंह के घर पुलिस गिरफ्तार करने के लिए आई थी लेकिन बिना महिला पुलिस के पुलिस रात में छापेमारी करने आई थी। इसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीण के बीच झड़प हो गई। जिसमें दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई।

 

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चंदौती पुलिस कजुर गांव में हरिजन एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई थी। इसी बीच गांव के ग्रामीण  इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया पुलिस बल से राइफल भी छीन लिया गया था। ईंट लाठी डंडा से भी मारपीट किया गया है जिसमें 5 सिपाही घायल  हो गया ।  सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरी में भर्ती कराया गया था जहां से चिकित्सक ने मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार कर लाया गया है। यही युवक छतपर चढ़कर हल्लाकर रहा था और सभी को फोन कर बुलाया था। छीनी गई राइफल को जब्त कर ली गई है।

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें