MNV News

Latest Breaking News

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की बढ़ीं मुश्किलें, NCB ने कोर्ट में दायर की 200 पेज की चार्जशीट

साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की ड्रग्स केस में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इन दोनों के खिलाफ एनसीबी ने चार्जशीट दायर कर दी है। एनसीबी ने कोर्ट के सामने 200 पेज की चार्जशीट दायर की गई है। बता दें कि जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले सामने आए थे। जिसमें एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया था। हालांकि ये दोनों ही फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

भारती-हर्ष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

आपको याद दिला दें कि साल 2020 में सामने आए इस ड्रग्स केस की आंच टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक फैली थी। जब पूछताछ के लिए दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर को एनसीबी ने अपने दफ्तर बुलाया था। ये उसी वक्त की बात है जब टिप मिलने पर एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर रेड डाली थी।

क्या होगी गिरफ्तारी?

एनसीबी की रेड में इस कपल के घर से जांच एजेंसी ने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। दोनों की गिरफ्तारी हुई और पूछताछ के लिए एनसीबी अपने दफ्तर ले आई। यहां हर्ष और भारती ने गांजा लेने की बात कबूल की जिसके बाद इन्हें 15 हजार रुपये की जमानत पर छोड़ दिया गया, तब से दोनों बाहर हैं। हालांकि दो साल बाद दाखिल हुआ इस चार्जशीट में क्या है और क्या एक बार फिर इनके सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है ये सामने आना अभी बाकी है।

फिलहाल भारती और हर्ष ने इस साल अपने बेटे का स्वागत किया है। भारती ने द कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया है। साथ ही टीवी पर रियलिटी शो होस्ट करती नजर आती हैं।

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें