MNV News

Latest Breaking News

चीन के शंघाई में फिर लगा लॉकडाउन, 13 लाख लोगों को कोरोना टेस्ट कराने का आदेश

चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फिर से कोरोना के केस आने लगे हैं। कोरोना के थोड़े केस मिलने मात्र से घबराए चीन ने शंघाई में लाकडाउन की घोषणा कर दी है। यहां के लोगों को कोरोना टेस्ट कराने का भी आदेश दिया गया है।

बीजिंग, एजेंसी। चीन में एक बार फिर कोरोनावायरस अपने पैर पसारने शुरू कर रहा है। चीन में करोड़ों लोगों को कोरोना हो चुका है। इसी के साथ कोरोना के चलते बीते 2 सालों में लाखों लोगों की जान भी जा चुकी है। अब चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना के थोड़े केस मिलने मात्र से चीन अब घबरा गया है और उसने शंघाई में लाकडाउन की घोषणा कर दी है।

13 लाख लोगों को कराना होगा कोरोना टेस्ट

शंघाई के यांगपु जिले में मिले कोरोना के नए मामलों से घबराए चीनी प्रशासन ने वहां के सभी 13 लाख लोगों को सामूहिक कोरोना जांच कराने का आदेश दे दिया है। प्रशासन ने इसी के साथ सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि जब तक कोरोना टेस्ट के परिणाम नहीं मिल जाते तब तक उन्हें अपने घरों में ही कैद रहना होगा।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें