MNV News

Latest Breaking News

बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 31 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। सरकार के अधिकारियों ने 31 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आंतरिक मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण मगुइंडानाओ प्रांत में कई इलाकें प्रभावित हैं।

मनीला, एजेंसी। फिलीपींस में बाढ़ और कई जगह पर हुए भूस्खलन का कहर देखने को मिल रहा है। फिलीपींस के पश्चिमी हिस्से में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 31 लोगों की जान चली गई है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आपदा में कई लोग लापता भी हुए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

मिनडानाओ में आंतरिक मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण मगुइंडानाओ प्रांत में कई इलाकें प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि लापता लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है। हालांकि, आपदा में कितने लोग लापता हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि गुरुवार को लगातार बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार को मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें