MNV News

Latest Breaking News

विदेश मंत्री जयशंकर ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 26/11 को कभी नहीं भुलाया जाएगा

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत पहली बार यूएनएससी की आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) की विशेष बैठक की मेजबानी करेगा। जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को मुंबई से हुई।

भारत शुक्रवार से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) की नई दिल्ली की अध्यक्षता में बैठक क्रमश: 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को मुंबई और नई दिल्ली में होगी।

मुंबई में आज के बैठक के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक के लिए होटल ताजमहल पैलेस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने होटल में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई में 26/11 स्मारक पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी मौजूद हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। ताजमहल पैलेस होटल से डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, ‘हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। इस स्थल पर UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना विशेष और महत्वपूर्ण है।’

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा, ‘हमें मिलकर यह संदेश देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवादियों को जवाबदेह ठहराने और न्याय देने में कभी हार नहीं मानेगा।’ एस जयशंकर ने आगे यह भी कहा, आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। हमने आज पीड़ितों की आवाज सुनी है। हम उस आघात को याद रखें और आतंकवाद के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के अपने प्रयासों में लगे रहें।

28 अक्टूबर को मुंबई से होगी CTC बैठक की शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन ने बुधवार को मीडिया नोट में कहा, ‘राजदूत लू आतंकवाद रोधी कार्रवाई और दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों पर विचार रखेंगे’। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने कहा कि यूएनएससी-सीटीसी द्वारा भारत में यह दो दिवसीय आतंकवाद रोधी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर को मुंबई से होगी।

UN में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने वीडियो संदेश के जरिए ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों के दौरान आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद की चुनौती का मुकाबला करने की दिशा में काफी प्रगति हुई है। भारत में आयोजित इस समिति में नई उभरती प्रौद्योगिकी के जरिए आतंकवादी कार्रवाइयां करने की चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा होगी।

 

      रिपोर्टर … जाय प्रकाश कुमार 

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें