MNV News

Latest Breaking News

खूबसूरती में मां को भी टक्कर दे रही हैं काजोल की बेटी नीसा देवगन, तस्वीरें से नहीं हटा पाएंगे अपनी नजरें

अजय देवगन की बेटी नीसा फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड की बड़ी स्टार्स तक को बराबर की टक्कर देती हैं। फैंस भी 19 साल की नीसा की हर तस्वीर को बेहद पसंद करते हैं। वो अक्सर दोस्तों संग पार्टी करती तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Photos: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दिन ब दिन नीसा और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। नीसा आज काफी बड़ी हो चुकी हैं। खूबसूरती में वो आज अपनी मां काजोल को भी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इन दिनों नीसा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस बस देखते ही बनती है। वहीं अब नीसा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नीसा का लुक देखकर हर किसी की आंखें बस खुली की खुली रह गई हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नीसा ने ढाया कहर

नीसा देवगन ने इंस्टाग्राम अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये उनकी दिवाली की तस्वीरें है। इसमें आप देख सकते हैं कि नीसा ने लाइट बादामी कलर क लहंगा चोली पहना है। इस दौरान नीसा ने अपने बालों को ओपन कर रखा है। वहीं उनका लाइट मेकअप उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। नीसा इन तस्वीरों में अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इन दौरान फैंस नीसा के लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट्स कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन कई फैंस हैरानी भी जता रहे हैं।

फैंस ने कर रहे ऐसे कमेंट्स

नीसा देवगन की फोटो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘कुछ तो चेहरे के साथ गड़बड़ है।’ तो एक अन्य ने लिखा, ‘ये इतनी अलग क्यों दिख रही है। फेस के साथ कुछ किया है क्या।’ यही नहीं कुछ ने तो उन्हें जाह्नवी कपूर से कंपेयर कर दिया। अब तक नीसा की इन तस्वीरों को काफी बार देखा जा चुका है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें