MNV News

Latest Breaking News

बिहार क्राइम न्यूजः मधेपुरा पुलिस ने लूट की योजना को ऐसे कर दिया विफल, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों की पहचान भतनी ओपी के सिकरहटी वार्ड 15 निवासी संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार और बेलाड़ी ओपी के परिहारी वार्ड चार निवासी महादेव प्रसाद यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गयी

 bihar के मधेपुरा में पुलिस ने लूट की एक बड़ी घटना को विफल कर चार बदमाशों को हथियार के साथ दबोच लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तीन लूटेरे भागने में कामयाब रहे। उनके पास से पुलिस ने लोडेड कट्टा और गोलियां बरामद किया है। बाइक सवार होकर ये अपराधी कुमारखंड में एक कारोबारी को लूटने जा रहे थे।

जिले के कुमारखंड और शंकरपुर पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर हथियार व गोली के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते चारो अपराधियों को समय रहते दबोच लिया।एसपी राजेश कुमार ने  पूरे मामले की जानकारी दी।

 

एसपी ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुमारखंड थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि टिकुलिया चौक की ओर से हथियार से लैस दो बाइक पर सवार पांच बदमाश जा रहे है। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ टिकुलिया चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों की चांज शुरू की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच लोग आते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दो युवकों को पकड़ लिया लेकिन तीन युवक भाग निकले।

पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों की पहचान भतनी ओपी के सिकरहटी वार्ड 15 निवासी संजय यादव के पुत्र मनीष कुमार और बेलाड़ी ओपी के परिहारी वार्ड चार निवासी महादेव प्रसाद यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गयी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की तलाशी लेने पर कमर से एक लोडेड कट्टा और मोबाइल बरामद हुआ। श्रवण कुमार के खिलाफ कुमारखंड और श्रीनगर थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुमारखंड में लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

एसपी ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में  शंकरपुर पुलिस ने  छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को मौजा पेट्रोल पंप के समीप स्वतंत्र माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी रंजीत कुमार से अपराधियों लूटपाट की थी। इस मामले में तीन नामजद  अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शंकरपुर थानाध्यक्ष ने शनिवार को एक नामजद आरोपी रायभीड़ के आशुतोष कुमार को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर मधेंली में एक पीपल के पेड़ के पास कट्टा और एक गोली बरामद किया। शंकरपुर बाजार से दमगड़ा निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र तपेश कुमार को गिरफ्तार किया।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें