MNV News

Latest Breaking News

Amroha के सेवानिवृत्त मिल कर्मी हत्याकांड का राजफाश, लूट के विरोध पर केबल से गला घोंटकर की गई थी हत्या

पांच दिन पहले सेवानिवृत्त मिल कर्मी की हत्या कर लूटपाट के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मुख्य हत्यारोपित प्रकाश व उसका एक साथी अभी फरार है जबकि दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। Amroha Retired Mill Worker Murder Case Exposed : पांच दिन पहले सेवानिवृत्त मिल कर्मी की हत्या कर लूटपाट के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मुख्य हत्यारोपित प्रकाश व उसका एक साथी अभी फरार है जबकि, दूसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लोहे की मूसली से सिर पर किए गए थे प्रहार

लूट के विरोध पर रिटायर्ड कर्मी की हत्या की गई थी। लोहे की मूसली से न सिर्फ उनके मुंह व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे बल्कि, मोबाइल चार्जर के केबिल से गला घोंटा था। पुलिस ने आरोपित के पास से लूटे गए जेवर, चेकबुक व अन्य सामान बरामद किया है। हत्यारोपित नेपाल भागने की फिराक में लगा था। अन्य दोनों हत्यारोपितों को दबोचने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत हैं।

18 अक्टूबर को की गई थी हत्या

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की आरजू इन्क्लेव कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड मिल कर्मी सुभाष चंद्र दुबे की 18 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। उनकी पुत्री रतना दुबे की तहरीर पर हत्या व लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एसपी आदित्य लांग्हे ने उनके फरार नौकर प्रकाश की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थी।

मुरादाबाद बस अड्डे से आरोपित गिरफ्तार

थाना देहात की पुलिस ने रविवार रात में मुरादाबाद बस अड्डे के सामने से अशोक सिंह निवासी गांव कैलाश थाना जयपृथ्वी जिला भजनराऊ सूधूर पश्चिम नेपाल व हाल पता शहादरा बलवीर कालोनी गली नंबर एक दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक- लूट के विरोध पर रिटायर्ड कर्मी की हत्या की गई थी।

मुरादाबाद बस अड्डे से आरोपित गिरफ्तार

थाना देहात की पुलिस ने रविवार रात में मुरादाबाद बस अड्डे के सामने से अशोक सिंह निवासी गांव कैलाश थाना जयपृथ्वी जिला भजनराऊ सूधूर पश्चिम नेपाल व हाल पता शहादरा बलवीर कालोनी गली नंबर एक दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक- लूट के विरोध पर रिटायर्ड कर्मी की हत्या की गई थी।

लूट की साजिश में नौकर भी था शामिल

सुभाष के नौकर प्रकाश ने अपने साथी अशोक व नारायण के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपित रात नेपाल जाने की फिराक में था लेकिन, पहले ही उसे दबोच लिया। आरोपित के कब्जे से लूटे गए आभूषण व मृतक की चेक बुक आदि सामान बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अशोक ने सुनाई घटना की पूरी कहानी

पूछताछ में अशोक ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात नारायण व प्रकाश के साथ वह मकान में लूटपाट करने घुसे था। मगर इसी दौरान सुभाष की आंख खुल गई। उन्होंने लूटपाट का विरोध किया तो मसाला कूटने वाली लोहे की मूसली से उनके सिर व मुंह पर वार कर दिए। इसके बाद डाटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें