MNV News

Latest Breaking News

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में टकराई बस, पांच की मौत और 41 घायल, सीएम ने जताया शोक

इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भोर बस आगे चल रहे मौरंग से भरे ट्रक से टकरा गई। बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी और हादसे में घायलों को राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।

सैफई थाना क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर रविवार की सुबह 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्‍लीपर बस पीछे से मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हुई है और 41  यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्लीपर बस के घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

jagran

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय, एसएसपी जयप्रकाश में एसडीएम ज्योत्सना बंधु, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, थाना प्रभारी रमेश सिंह, पीजीआई चौकी इंचार्ज केके यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शवों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शव गृह में रखवाया है। सभी घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इमरजेंसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घायलों और मृतकों के स्वजन को सूचना भिजवा दी है।

बताया गया है कि प्राइवेट स्लीपर बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। रविवार की सुबह आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे के चैनल नंबर 103-104 के बीच हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेन की मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया और उसमें फंसे घायलों को निकाला जा सका।

jagran

घटना की जानकारी पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ रमाकांत यादव चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉक्टर एस पी सिंह चिकित्सकों की टीम लेकर तत्काल इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में पहुंचे। पहले से मौजूद स्टाफ को लेकर सभी घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें