MNV News

Latest Breaking News

पीएम मोदी थोड़ी देर में करेंगे रोजगार मेला का शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

: धनतेरस के अवसर पर पीएम मोदी आज दो अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहले रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पीएम मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे

  1. धनतेरस के अवसर पर पीएम मोदी आज दो अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  2. पीएम मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे।
  3. प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ का शुभारंभ करेंगे। पीएम आज सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी 75,000 लोगों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। इसके अलावा धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में PMAY-G के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में भाग लेंगे। मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री आज 10 लाख कर्मियों के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आज 75,000 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं, कोलकाता के लाभार्थियों ने कहा कि ये अच्छी पहल है। नौकरी की आवश्यकता वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सकारात्मक अच्छा अभियान है।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें