MNV News

Latest Breaking News

मध्यप्रदेश सड़क दुर्घटना : रीवा में ट्राली से टकरायी बस 15 यात्रियों की मौत, सीएम शिवराज ने जताया दुख

मध्‍य प्रदेश के रीवा में ट्राली से बस के टकराने से 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। सभी घाायलों को अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है। ये बस हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी।

 मध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी (Suhagi Pahari in Rewa) के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

रीवा के एसपी नवनीत भसीन (SP Navneet Bhasin) से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj, UP) के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार हैदराबाद (Hyderabad) से गोरखपुर (Gorakhpur) की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी।

सीएम शिवराज ने जताया गहरा दुख

मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर गहरा दुख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी।

रीवा कलेक्‍टर मनोज पुष्प ने बताया कि घटनास्‍थल पर ऐसा लग रहा है कि ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगायी तो पीछे से बस ने टक्‍कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल भेज दिया गया है।

ताजा मिली जानकारी के अनुसार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार रात भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि यात्री घायल बताये गए हैं। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलने के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जानें कैसे हुआ हादसा

हादसा सुहागी पहाड़ी पर शुक्रवार रात 11 बजे हुआ। उत्‍तर प्रदेश पासिंग की ये बस मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से रीवा होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पहाड़ी के ढाल से उतरते समय बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। जबकि काफी संख्‍या में यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

आठ घायलों की हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार बस में अधिकतर मजदूर थे जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में प्रशासन अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि 12 लोगों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में हुई जबकि एक व्‍यक्ति की मौत रीवा के संजय गांधी अस्‍पताल में हुई। आठ लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

लाइव कैलेंडर

September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें