MNV News

Latest Breaking News

सहारनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार ससुरालियों पर मुकदमा

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में फांसी पर लटका मिला महिला का शव। मामले में चार ससुरालियों पर मुकदमा दो नामजद को जेल भेजा।

थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ गई है। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद एवं थाना प्रभारी ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पिता बाबी निवासी गणेशपुर मेरठ की तहरीर पर पुलिस ने चार ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह है मामला

बुधवार रात्रि में गांव बसेड़ा निवासी काजल उम्र करीब 23 वर्ष पत्नी शिवम त्यागी का शव पंखे से लटका मिला। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पूर्व ही काजल की शादी हुई थी। काजल के ससुर सुधीर त्यागी ने बताया कि उसका पुत्र बाहर नौकरी करता है। उसकी पुत्रवधू काजल छत के ऊपर बने मकान में रहती हैं। रात्रि करीब 10:00 बजे तक कोई हलचल न होते देख उसे शक हुआ तो उसने अपने पुत्र को फोन कर घर बुला लिया तथा स्वजन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब पांच बजे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में काजल का पंखे से लटका हुआ शव मिला। मौत की खबर गांव फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद रामकरण व थाना प्रभारी देशराज सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर

इनका कहना है…

थाना प्रभारी देशराज सिंह ने बताया कि मृतका के पिता बार्बी त्यागी निवासी ग्राम गणेशपुर जिला मेरठ ने पति ससुर एवं जेठ जेठानी को नामजद करते हुए तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने धारा 498 ए, 304 बी ,323 तथा 3/4 दहेज हत्या अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए नामजद आरोपितों में से पति शिवम त्यागी तथा ससुर सुधीर त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें