MNV News

Latest Breaking News

LIVE| मैक्सिको शहर में एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी, 6 महिलाओं समेत 12 की हत्या

 

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस (CCP) की शुरुआत हो गई है। करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन 22 अक्टूबर को होगा। खास बात है कि हर पांच साल में होने वाला यह कार्यक्रम चीन के सबसे अहम सियासी आयोजनों में से एक है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार देश की कमान संभाल सकते हैं। भारत में विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल फूंक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों ही राज्यों में राजनीतिक दल कोशिशों में जुटे हुए हैं। इधर, कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में भी  एक ही दिन रह गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। देश-दुनिया की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के सा

Sun, 16 Oct 2022 12:42 PM

मैक्सिको में गोलीबारीः अभी पकड़ में नहीं आया आरोपी

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि मैक्सिको शहर के इरापुआटो के दक्षिण में हमला हुआ था। 12 लोगों की मौत के अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा अधिकारी हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है।

Sun, 16 Oct 2022 12:39 PM

मैक्सिको शहर में एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी

मैक्सिसो शहर में एक महीने में दूसरी गोलाबारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि हमलावर की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना शनिवार शाम मिड मैक्सिको शहर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीने में लगातार दूसरी घटना ने डर का माहौल पैदा कर दिया है।

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें