MNV News

Latest Breaking News

हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, 10 बिंदुओं में देखिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

Himachal Pradesh Election 2022 Date Updates हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने तिथियां घोषित कर दी हैं। चुनाव नतीजों के लिए भी ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 12 नवंबर को मतदान होगा।

Himachal Pradesh Election 2022 Date, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की रणभेरी बज गई है। चुनाव आयोग ने मतदान व मतगणना की तिथियां तय कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश में सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतों की गणना होगी, इसी दिन चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे। 17 अक्‍टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्‍टूबर तक नामांकन कर सकते हैं। 27 अक्‍टूबर को स्‍क्रूटनिंग होगी। 29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे। 2017 में 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी। इस बार चुनाव आयोग ने जल्‍दी तिथियां घोषित कर दी हैं व नतीजे भी जल्‍दी आएंगे।

10 आंकड़ों में देखिए चुनावी कार्यक्रम
14 अक्‍टूबर आज से हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।
17 अक्‍टूबर को चुनाव आयोग चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी करेगा।
25 अक्‍टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
27 अक्‍टूबर को नामांकन की छंटनी होगी।
29 अक्‍टूबर तक प्रत्‍याशी नाम वापस ले सकेंगे।
12 नवंबर को सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। इसी दिन चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
1184 मतदाता 100 वर्ष से ज्‍यादा उम्र के हैं। इन्‍हें आयोग ने सम्‍मानित किया है।
1.86 लाख युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। चुनाव आयोग इन्‍हें एक किट भेंट करेगा।
1.22 लाख मतदाता 80 साल से ज्‍यादा आयु के हैं।

हिमाचल में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू
हिमाचल प्रदेश में आज से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर हो गई है। नामांकन के दिन तक युवा मतदाता वोट बना सकेंगे। आठ जनवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दल हैं। भाजपा इस बार मिशन रिपीट के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि रिवाज इस बार भी नहीं बदलेगा। यानी सरकार रिपीट नहीं होगी

2017 में ये रहे थे समीकरण
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 68 सीट में से 21 कांग्रेस की झोली में गई थीं। जुब्‍बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा यहां हार गई व कांग्रेस के रोहित ठाकुर विधायक बन गए। इस तरह मौजूदा समय में भाजपा के खाते में 43 और कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। दो आजाद प्रत्‍याशी चुनाव जीते थे व एक विधायक वाम दल से हैं।

प्रचार में भाजपा आगे, कांग्रेस के टिकट लगभग तय
हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक टिकट तय नहीं किए हैं। कांग्रेस में बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है व लगभग चेहरे तय कर लिए हैं। लेकिन भाजपा इस मामले में अभी शांत है। लेकिन प्रचार में भाजपा दो कदम आगे दिख रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्‍मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर कई सभाएं कर चुके हैं। जेपी नड्डा ने भी हिमाचल में मोर्चा संभाला हुआ है। भाजपा के स्‍टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पांच जिलों को छू चुके हैं। बिलासपुर, ऊना व चंबा में रैली कर चुके हैं, जबकि मंडी की रैली को वर्चुअली संबोधित किया था। इसके अलावा कुल्‍लू दशहरा में भी देवदर्शन कर गए हैं। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन से प्रचार की शुक्रवार से शुरुआत की है।

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें