MNV News

Latest Breaking News

MNV NEWS : शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली में 25 ठिकानों पर की छापेमारी

दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर रेड की है।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने आज फिर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लांड्रिंग के सबूत जुटाने के लिए दिल्ली में 25 ठिकानों पर आज रेड की है। पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक बस के विस्फोटक उपकरण से टकरा जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना में 53 लोग घायल भी हो गए हैं। यह इलाका जिहादी हिंसा के गढ़ के रूप में जाना जाता है। वहीं, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। भारतीय चुनाव आयोग आज दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस करेगा जिसमें चुनावों के तारीख घोषित किए जाऐंगे। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास आज सुबह 4.8 तीव्रता का भूकंप आया है। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी के अनुसार भूकंप अंबिकापुर से 65 किमी दूर पर आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण कोई जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है। राहुल ने यात्रा के 37वें दिन कर्नाटक के रामपुरा से पदयात्रा शुरू की। वहीं, रूस के मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम होने की सूचना से सुबह हड़कंप की स्थिति बन गई। दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद विमान की जांच की जा रही है।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें