MNV News

Latest Breaking News

लोकनायक की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि:अमित शाह के सिताबदियारा दौरे पर नीतीश बोले- कोई कहीं जाए उससे क्या फर्क पड़ता है!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में हिस्सा लिया और जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रदांजलि दी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

video देखने के लिए निचे के लिंक पर क्लिक करें –

लोकनायक की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि:अमित शाह के सिताबदियारा दौरे पर नीतीश बोले- कोई कहीं जाए उससे क्या फर्क पड़ता है! Facebock link

लोकनायक की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि:अमित शाह के सिताबदियारा दौरे पर नीतीश बोले- कोई कहीं जाए उससे क्या फर्क पड़ता है! youtube link

 

उनकी इच्छा के अनुरुप बिहार को आगे बढ़ा रहे

जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी के नेतृत्व में ही हमलोगों ने काम किया। जेपी आंदोलन में हमलोगों ने भाग लिया। उनसे हमलोगों ने निवेदन किया, वे तैयार हुए। ये काफी बड़ी बात है। हमलोग उन्हीं के सिद्धांत को मानते हैं। जो उनकी इच्छा थी उसी को लागू करके बिहार को आगे बढ़ाने की कोशिश हम कर रहे हैं। जब तक हम जीवित हैं उनको भूल नहीं सकते।

कोई कहीं जाए उससे क्या फर्क पड़ता है
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री सिताब दियारा आ रहे हैं। इससे जुड़े सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि कोई कहीं जाए उससे क्या फर्क पड़ता है। नीतीश कुमार ने बताया कि वे मंगलवार को नागालैंड जा रहे हैं, वहां से लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया है। नागालैंड में जेपी तीन साल रहे थे।1964 से लेकर तीन साल तक जेपी वहां रहे थे। वहां जेपी के प्रति लोगों के मन में काफी सम्मान है। वहां पहले भी हम आते-जाते रहे हैं।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें