MNV News

Latest Breaking News

पत्नी बोली- हां वो शराब पीते थे, रात में सोए फिर उठे ही नहीं, मधेपुरा में संदिग्ध मौत का मामला

BIHAR  के मधेपुरा में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में चर्चा है कि ये मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मृतक की पत्नी का कहना है कि देर रात जब वो जगाने गई तो उसका पति उठा ही नहीं।

संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड 15 दमगाड़ा टोला में मंगलवार की रात एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया। मौत के मामले में गांव में तरह-तरह की चर्चाएं है। वहीं मृतक घनश्याम दास (45) वर्ष की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि उनके पति बगल के टोला में जाकर आक्सर शराब पीता था। मंगलवार की रात सोने के बाद सुबह जगाने गयी, तो देखा कि उसकी सांसे बंद हैं। बताया गया कि मृतक व्यक्ति मजदूरी कर चार सदस्यीय परिवार का जीवन यापन करते थे।

मृतक को दो पुत्र 12 वर्षीय सत्यनाम और 10 वर्षीय सत्यम है। घटना की सूचना पर पहुंचे मुरलीगंज पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ किया। मुखिया प्रतिनिधि राजीव राजा ने बताया कि हमारे पंचायत के वार्ड नंबर 15 की घटना है। मृतक व्यक्ति काफी दिनों से बीमार था। जिस कारण खाना भी नहीं खाता था। हालांकि, स्थानीय लोगों के द्वारा तरह तरह की चर्चाएं हो रहा थी। मामले को लेकर एएसआई धनेश्वर मंडल ने कहा कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र का मामला है। वहीं स्थानीय स्तर पर बातचीत कर बिना पोस्टमार्टम किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें