MNV News

Latest Breaking News

छत्तीसगढ़ में 8 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली का सरेंडर, 15 दिन पहले पति भी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटा

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर जिले में 8 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। महिला नक्सली पिछले 10 साल से माओवादी संगठन में काम कर रही थी।

छत्तीसगढ़ में 8 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली का सरेंडर, 15 दिन पहले पति भी हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटा
छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवाद प्रभावित कांकेर जिले में 8 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। महिला नक्सली पिछले 10 साल से माओवादी संगठन में काम कर रही थी। वह फोर्स को नुकसान पहुंचाने, लूट, हत्या, आगजनी सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही है। दो सप्ताह पहले उसके पति ने भी सरेंडर किया था। पति का प्यार उसे यहां तक खींच लाया।

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को अंतागढ़ पुलिस के सामने 8 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम महिपाल निवासी बल्लममेण्ड्रा, थाना-बासागुड़ा जिला-बीजापुर ने सरेंडर कर दिया। महिला नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आत्मसमर्पण पर पुलिस ने उसे 10 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही राज्य शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है।

2 दिनों में दो महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण
मीडिया को महिला नक्सली बुज्जी ने बताया कि 2018 में माओवादी संगठन में काम करने के दौरान महिपाल से उसने विवाह किया। 27 सितंबर को उसके पति महिपाल ने सरेंडर कर दिया। पति के आने के बाद से वह बेचैन रहने लगी। वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती थी। उसने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले भी एक महिला नक्सली चैती पोडियाम ने सरेंडर किया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बीजापुर की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही है।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें