भारतीय नौसेना का मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची पायलट की जान

ndian Navy MiG 29K Crashed गोवा में भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K दुर्घटना का शिकार हो गया है। घटना के समय विमान नियमित उड़ान पर था और अपने बेस की ओर वापस लौट रहा था। विमान का पायलट सुरक्षित है हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
पणजी, आनलाइन डेस्क। MiG 29K Fighter Aircraft Crashed: भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K बुधवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटना में पायलट सुरक्षित है।
एजेंसी से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, दुर्घटना से ठीक पहले यह लड़ाकू विमान अपने बेस की ओर लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने जांच समिति का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नौसेना का यह मिग-29के लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर था।