MNV News

Latest Breaking News

युवती से गैंगरेप के दौरान बनाया वीडियो, अब वायरल कर ब्लैक मेल कर रहे मनचले

Gang Rape: गैंगरेप की ये घटना बिहार के गोपालगंज जिला की है. इस केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैंगरेप की घटना का वीडियो बनाने के बाद मनचले लगातार पीड़िता को परेशान कर रहे थे.

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के साथ ब्लैकमेल करने का खेल शुरू हो गया है. महिला थाने में पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस कप्तान आनंद कुमार के निर्देश पर महिला थाने की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी गैंगरेप की घटना में शामिल हैं. दूसरी ओर वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र में 12 अगस्त की बताई जा रही है. 8 अक्टूबर को वीडियो वायरल होने की सूचना पीड़िता को मिली. इसके बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. 10 अक्टूबर को देर रात युवती को लेकर परिजन महिला थाने में पहुंचे. 11 अक्टूबर को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.

गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. मामले में मंगलवार की देर शाम महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपितों में उसी गांव के सुनील कुमार, गोलू शर्मा व राज कुमार महतो बताए गए हैं.

घटना के संबंध में बताया जा रहा 12 अगस्त की रात युवती अपने घर से बथान में पिता के लिए खाना लेकर गई थी. खाना पिता को देने के बाद वह बथान से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक झोपड़ी में ले गए, जहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात का वीडियो भी तीनों ने बना लिया. फिर युवती को छोड़ने के दौरान धमकी दी कि अगर किसी से घटना के बारे में चर्चा की तो वीडियो वायरल कर देंगे.

दिलीप ने किया वीडियो वायरल, हुआ घर छोड़कर फरार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद युवकों के धमकी के कारण युवती चुप रही, लेकिन आठ अक्टूबर को युवती को गांव का ही युवक दिलीप उर्फ राजकुमार उक्त वीडियो लेकर उसके पास पहुंचा और ब्लैक मेल करते हुए छेड़खानी करने लगा. उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया, इसके बाद युवती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, घटना में बाद से आरोपित युवक घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें