MNV News

Latest Breaking News

Hindi Breaking News Live Updates 12 October: नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

MNV NEWS  सुप्रीम कोर्ट आज नोटबंदी करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इसके अलावा, सेबी की याचिका पर भी शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी।

Hindi Breaking News Live Updates 12 October: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को त्रिपुरा और असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह त्रिपुरा में राज्य न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे नरसिंहगढ़ में त्रिपुरा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु अगरतला में एमएलए छात्रावास का वर्चुअली उद्घाटन करेंगी और त्रिपुरा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति त्रिपुरा सरकार द्वारा उनके सम्मान में टाउन हाल, अगरतला में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

सेबी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज ओपन कोर्ट में सुनवाई करेगा। इस मामले में दायर याचिका में उसके 5 अगस्त के फैसले की समीक्षा की मांग की गई है। इस फैसले में बाजार नियामक को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ कुछ डाक्यूमेंट्स शेयर करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा, शीर्ष अदालत नोटबंदी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई करेगी।

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें