MNV News

Latest Breaking News

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में नायब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, मौत से पहले पति से हुआ था विवाद

सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय प्रज्ञा ने फांसी लगाकर जान दे दी। विक्रम और प्रज्ञा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनका दस माह का बेटा भी है।

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा में नायब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, मौत से पहले पति से हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्नहत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शाम को दोनों के बीच मार्केट जाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देवरे कॉलोनी सिविल लाइन की है, जहां रहने वाले नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर की पत्नी ने रविवार रात फांसी लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में नायब तहसीलदार उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला के परिजन डिंडोरी से छिंदवाड़ा पहुंचे। वहीं, सोमवार को सुबह महिला का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव सिवनी जिले के आदेगांव ले जाया गया है, जहां पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिला के परिजनों का कहना था कि दोनों के बीच में कभी कोई विवाद नहीं हुआ, ना ही बेटी ने कोई शिकायत की।

वहीं, सीएसपी प्रियंका पांडे ने बताया कि सिविल लाइन निवासी 25 वर्षीय प्रज्ञा ने फांसी लगाकर जान दे दी। विक्रम और प्रज्ञा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उनका दस माह का बेटा भी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में दंपती के बीच मार्केट जाने की बात पर कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं की है। मृतका का मायका डिंडोरी में है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें