MNV News

Latest Breaking News

S Jaishankar: ‘भारत को कई सालों तक नहीं दिए गए हथियार’, जयशंकर ने एक-एक कर लगाई पश्चिम देशों की क्लास

S Jaishankar in Australia विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। राजधानी कैनबरा में जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम देशों पर निशाना साधा

 

 

S Jaishankar: जयशंकर ने लगाई पश्चिमी देशों की क्लास

कैनबरा, ऑनलाइन डेस्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय सेना द्वारा रूसी हथियारों के इस्तेमाल का बचाव किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने भारत को हथियारों की आपूर्ति ना किए जाने को लेकर अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है।

जयशंकर ने लगाई पश्चिमी देशों की क्लास

जयशंकर ने इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आगे कहा कि हथियारों की लिस्ट कई कारणों से बढ़ी है। पश्चिमी देश दशकों से भारत को हथियारों की आपूर्ति नहीं कर रहे थे। जयशंकर ने कहा कि भारत को हथियार देने के बजाय पश्चिमी देश पाकिस्तान की सैन्य तानाशाही सरकार को हथियार देते रहे। यही वजह है कि रूस से भारत को हथियार लेने पड़े।

जयशंकर ने अपनी समकक्ष पेनी वोंग के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि हमने यूक्रेन और भारत-प्रशांत क्षेत्र में इसके नतीजों, क्वाड में प्रगति, जी -20 मुद्दों, हमारे त्रिपक्षीय जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने ये भी कहा, ‘हम स्पष्ट रूप से यूक्रेन में संघर्ष के खिलाफ रहे हैं। पीएम मोदी ने समरकंद में कहा भी था कि यह युद्ध का युग नहीं है।’

बेंगलुरु में खुलेगा महावाणिज्य दूतावास

जयशंकर ने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूतावास खुलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हमने कई क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण खनिज, साइबर, नई और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में काम किया है। इस साल के जून से अब तक मेरे 6 साथियों (केंद्रीय मंत्रियों) ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया है।

 

 

रिपोर्टर …..जय प्रकाश कुमार

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें