MNV News

Latest Breaking News

हरदोई में एसडीएम बोलीं, डॉक्टरों को मैनर सिखा दीजिए नहीं तो खिंचवा लूंगी, वीडियो वायरल

यूपी के हरदोई में एसडीएम सदर स्‍वाति शुक्‍ला के एक वायरल वीडियो को लेकर डॉक्‍टर गुस्‍से में हैं। वीडियो में एसडीएम डॉक्‍टरों को मैनर सिखाने और थाने में खिंचवा लेने की बात करती सुनी जा रही हैं।

हरदोई में एसडीएम स्वाति शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर डॉक्‍टर नाराज बताए जा रहे हैं। इस वीडियो में एसडीएम फोन पर डॉक्‍टरों को मैनर सिखाने की बात कहती नज़र आ रही हैं। साथ यह चेतावनी भी दे रही हैं कि अगली बार ऐसा किया तो खिंचवा कर थाने में डलवा देंगी। हालांकि

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम एक लड़की को जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया था। लड़की का बयान लेने एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला देर रात अस्पताल पहुंची थीं। वहां पर इमरजेंसी में तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंद्रप्रकाश के व्यवहार से वह नाराज हो गईं।

इस पर उन्होंने सीएमओ को फोन करके नाराजगी जताई। रविवार को सोशल मीडिया पर उनका सीएमओ को फोन करने का वीडियो वायरल हो गया। एसडीएम ने पूरे मामले में लड़की के उपचार के लिए डायरेक्शन देने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया वहीं, वायरल वीडियो को लेकर डॉक्टर गुस्‍से में हैं

क्‍या बोलीं प्राचार्य
इस मामले में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ, वाणी गुप्ता का कहना है कि यह रात की घटना है। एक लड़की ने जहर खा लिया था। इसी समय वहां पर सदर एसडीएम पहुंची थीं। इसी बीच डॉ. चंद्रप्रकाश राउंड लेकर आए थे और अपनी कुर्सी पर बैठ गए थे। वह उस समय की परिस्थिति से वाकिफ नहीं थे। हमारे पेशे में मरीज हो या कोई अधिकारी सभी का सम्मान करना सिखाया जाता है। डॉ. चंद्रप्रकाश ने किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की है।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें