MNV News

Latest Breaking News

राजस्थान : पुजारी ने दलित महिला को बंधक बना किया गैंगरेप, VIDEO के नाम पर ब्लैकमेल कर वसूले पैसे

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे.

जयपुर: 

राजस्थान के अजमेर जिले में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ एक पुजारी और अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक पुजारी है और उसके परिवार की तरफ से कई धार्मिक अनुष्ठान कर चुका है.

पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया. इसके बाद उसने पीड़िता से पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.’

शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है.

शर्मा के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पुजारी ने उसे बंधक बनाकर रखा था और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ.

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें