MNV News

Latest Breaking News

Shadab Khan को ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तानी फैन, क्रिकेटर ने सिखाया तगड़ा सबक

टी-20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तानी टीम के साथ गए हैं शादाब खान

Shadab Khan: सोशल मीडिया के दौर में कोई भी ट्रोलर्स से नहीं बच पा रहा है. वर्तमान समय में क्रिकेटर्स को काफी ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने ऐसे ही एक ट्रोलर को तगड़ा सबक सिखाया है. शादाब ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन मनाया है और इस दौरान उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मिली. वह ऐसी ही एक शुभकामना के लिए अपने साथी खिलाड़ी इफ्तिखार अहमद को धन्यवाद कह रहे थे.

उनके ट्वीट पर एक पाकिस्तानी फैन ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की. फैन ने लिखा कि शेडी शोडी का चक्कर छोड़ो और कृपया करके विश्व कप पर अपना ध्यान लगाओ. शादाब को यह कमेंट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसका तगड़ा जवाब दिया. शादाब ने लिखा, “यहां न्यूजीलैंड में आधी रात हो गई है. फिजियो ने बोला है कि आराम करो. अगर आप कहें तो मैं उल्टा लटक कर ट्रेनिंग शुरू कर दूं.”

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें