MNV News

Latest Breaking News

जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा शहर शांतिपूर्ण माहौल में निकाली गई शोभायात्रा

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा मुरलीगंज शहर

शांतिपूर्ण माहौल में निकाली गई शोभायात्रा

सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

मुरलीगंज में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न हो गई। रामनवमी के मौके पर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम, जय श्री राम के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर से बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में लगभग 3 बजे शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बड़ी दुर्गा मंदिर से निकलकर सिनेमा चौक, गौशाला चौक, मस्जिद चौक, काशीपुर, हरिद्वार चौक, गोलबाजार, हाट बाजार, मिडिल चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंच कर समाप्त किया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भगवाधारी महिला व पुरुष उत्साहित होकर डीजे व गाजे बाजे के साथ भगवा श्री राम का झंडा लिए राम भक्तों ने जय श्री राम के जयघोष लगा रहे थे। जैसे जैसे समय बढ़ता गया रामभक्तों का जनसैलाब बढ़ता गया। साथ ही रथ पर सवार भगवान श्री राम, सीता मैया व लक्ष्मण जी की भव्य झांकी लोगों को अनायास ही आकर्षित कर रहा था। शोभायात्रा के दौरान दर्जनों घुड़सवार भी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं जगह-जगह पर लोगों के द्वारा शर्बत, निम्बु पानी का व्यवस्था किया गया था। शोभायात्रा के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी गई। प्रत्येक चौक चौराहे पर तैनात मुस्तैदी से सभी पुलिस बल को लगाया गया था मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकशोर मंडल की कड़ी निगाहें गस्ती चलती रही

सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

शोभा यात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखा। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी पुलिस अफसर एवं जवान ड्यूटी में मुस्तैद देखे गए। यात्रा शुरू होने से पूर्व एसपी राजेश कुमार भी रुट में घूमकर विधि व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं मस्जिद चौक के समीप एसडीपीओ अजय नारायण यादव व एसडीएम नीरज कुमार दल बल के साथ मुस्तैद दिखे। महिला पुलिस व कमांडो टीम भी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे।

छतों पर से शोभायात्रा का देख रहे थे नजारा

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया और नगर की सड़कों पर राम भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर शहर तथा ग्रामीण इलाकों से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सड़कों के किनारे स्थित अपने अपने छतों पर भी भारी संख्या में महिला पुरुष नजर आए।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें