MNV News

Latest Breaking News

छठ व्रती महिलाये करती है 48 घंटे का निर्जला व्रत – आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व को लेकर शहर मे हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

मुरलीगंज मे हर्षोल्लास पूर्वक दिया गया अस्तचल गामी सूर्य को अर्क – छठ व्रती महिलाये करती है 48 घंटे का निर्जला व्रत – आस्था का महापर्व चैती छठ पर्व को लेकर शहर मे हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।

अस्ताचल गामी सूर्य की उपासना करते हुए मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतियो ने नहाय – खाय किया इसके बाद बुधवार को खरना की। पूरे विधि विधान व नियम पूर्वक गुरूवार को पहला अर्क भगवान भाष्कर को दिया गया। शुक्रवार को उदयमान भाष्कर को अर्क दिया जाएगा। व्रतियां 48 घंटे तक जल व अन्न ग्रहण किये बिना पूरा आस्था के साथ चैती छठ पर्व मनाती हैं।  मुरलीगंज में चैती छठ पूजा काफी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो मे लोक आस्था का महापर्व चैती छठ मनाया गया। वही बटा दे कि छठ पर्व को लेकर बाजार छठ पूजन सामाग्रीयों से सजा परा था। शहर का हाट बाजार जो कि पूरा प्रखंड में एक मात्र बड़ा बाजार हैं। यहां से लोग को सुविधा अनुसार पर्व की सभी सामाग्री उपलब्ध होती हैं। हालांकि अब यह पर्व मुरलीगंज समेत प्रखंड के सभी गांवों में भी हर्षोल्लास के साथ से मनाया जाता है।मुरलीगंज के हरिद्वार चौक समीप भूपूसे महादेव भगत के आवास पर छठ पर्व मनाती महिलाये।

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें