MNV News

Latest Breaking News

महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

मुरलीगंज थाना में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई

मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि मंदिर के आस पास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस फोर्स एवं पदाधिकारी तैनात रहेंगे। डीजे नहीं बजाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए बैठक में कहा गया कि शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि की पूजा होती है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ऐसे सभी जगह पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। वहीं बैठक में उपस्थित व्यक्तियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि शांतिपूर्ण वातावरण में ये महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न किया जाएगा। मौके पर नगर पंचायत मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ जी उपमुख्य पार्षद जगदीश प्रसाद साह, मनोज जिप सदस्य कपिलदेव पासवान, पार्षद रामजी प्रसाद साह, डाॅ मनोज कुमार यादव, रूद्रनारायण यादव, गजेंद्र यादव, कालेन्द्र यादव, प्रशांत यादव, मनोज भगत, जयकुमार भगत, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया, सुरज जयसवाल, रामकृष्ण मंडल, मो जब्बार, कन्हैयालाल जयसवाल, राजकुमार यादव, मुकेश सिंह, जीवन यादव, दयानंद शर्मा, सुनिल मंडल, सिंटू यादव, संजय सुमन, गब्बर साह, बबलु रजक, राजीव जायसवाल, पवन यादव भी मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें