MNV News

Latest Breaking News

32 साल पुराने मामलों में सुप्रीमो पप्पू यादव को रिहाई मिलते ही जाप में छाई खुशी की लहर, अमित कुमार बोले- लोगों की दुआ हुई कबूल

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

सुप्रीमो पप्पू यादव को रिहाई मिलते ही जाप में छाई खुशी की लहर, अमित कुमार बोले- लोगों की दुआ हुई कबूल

मधेपुरा मैं आज हुई पप्पू यादव की सुनवाई साथ ही सच्चाई की हुई जीत स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले क्रांति नायक पप्पू यादव को आज मधेपुरा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी के युवा छात्र परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है. ऐसे में जाप युवा छात्र परिषद उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव ने पप्पू यादव की रिहाई को जनता की जीत बताया है और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं. हम लोग देश के संविधान और न्याय प्रक्रिया में भरोसा रखते हैं, जिसके सामने साजिशों का परास्त होना तय था. जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि क्रांति नायक पप्पू यादव ने कोरोना महामारी के दौरान असंख्य लोगों का जीवन बचाने का काम किया. अस्पताल माफिया, एम्बुलेंस चोर ने उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा था. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सत्ताधारी और विपक्ष के नेता अपने – अपने घरों में दुबके थे, उस वक्त अपने मेजर ऑपरेशन के बाद भी एकमात्र श्री पप्पू यादव जी सम्पूर्ण बिहार में अस्पताल से लेकर शमशान घाट तक जरूरतमंद लोगों को मदद पंहुचा रहे थे. तब वह लाचार और बेबस लोगों के बीच दवाई, ऑक्सीजन, भोजन, अस्पतालों में बेड, एम्बुलेंस आदि मुहैया करवा रहे थे. यह देश की करोड़ों जनता देख रही थी. इसके लिए अभी हाल ही में IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएसन) ने उन्हें

सम्मानित भी किया. देश के करोड़ों लोगों की दुआ कबूल हुई और सत्य की जीत हुई. उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में न्याय की जीत हुई. सत्य एक बार फिर पराजित नहीं हुआ और दीन दुखियों के सेवक, गरीब गुरबों के मसीहा, जनहित के मुद्दों के संघर्ष के अगुआ आदरणीय पप्पू यादव की रिहाई हुई. इसके लिए हम देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के आभारी है. साथ ही पार्टी व उनके चाहने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि आपकी दुआ कबूल हुई. वहीं, दानवीर इस मौका पर नेता व कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांट कर न्यायालय के फैसले का स्वागत करते नजर आए. मौके पर उपस्थित
प्रवेश यादव,मयंक यादव,टुनटुन यादव,राजेश कुमार,बिट्टू सिंह बाबा,रूपेश कुमार,आजाद गोस्वामी, गौरव कुमार,

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें