MNV News

Latest Breaking News

मिड्ल चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ पीएम और सीएम का किया पुतला दहन आखिर क्यों

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवाह्न पर रविवार को शहर के

मिड्ल चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ पीएम और सीएम का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल, गैस और अन्य सामग्री के अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से आक्रोशित हो जमकर नारेबाजी किया। मिड्ल चौक पर लगभग आधे घंटे तक पीएम और सीएम के पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आवागमन बाधित रहा। मौके पर राजद नगर अध्यक्ष रंधीर यादव, श्रमजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शाशि चन्द उर्फ गोल्डू यादव, प्रखंड महासचिव उमेश यादव, ब्रजेश यादव, मो मुस्तकिन उर्फ मूसो, मो जुबेर, मनीष रंजन, राकेश रंजन उर्फ भलटू, रामकुमार यादव, मो अख्तर, विमलेश यादव, अरविंद यादव, मिट्ठू सहित दर्जनो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें